ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

भारत-नेपाल मैत्री पुल पर APF की बर्बरता: भारतीय यात्री को बेरहमी से पीटा, पैर हुआ फ्रैक्चर

भारत-नेपाल मैत्री पुल पर नेपाली एपीएफ ने भारतीय यात्री को इस कदर पीटा कि उसका पैर टूट गया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला।

19-Aug-2025 02:28 PM

By First Bihar

EAST CHAMPRAN:  भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल-बिरगंज मैत्री पुल पर एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के जवानों द्वारा एक भारतीय यात्री को बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें यात्री का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


सूत्रों के अनुसार, पीड़ित यात्री नेपाल के बीरगंज से भारत की ओर आ रहा था और रक्सौल रेलवे स्टेशन से सत्याग्रह एक्सप्रेस पकड़ने वाला था। मैत्री पुल पर जांच के दौरान एक नेपाली एपीएफ जवान ने उससे दुर्व्यवहार किया। जब यात्री ने इसका विरोध किया, तो जवान ने आपा खो दिया और डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यात्री की इतनी पिटाई की गयी कि एक पैर टूट गया।


घटना से स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और नेपाली एपीएफ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय नागरिक मुस्तकीम अंसारी ने बताया, "मैत्री पुल पर यह कोई नई बात नहीं है। आए दिन यात्रियों को परेशान किया जाता है। लेकिन आज तो हद हो गई नेपाली APF ने यात्री का पैर ही तोड़ दिया।


इस पूरी घटना का एक वीडियो भी एक अन्य यात्री द्वारा बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही लोगों का आक्रोश और बढ़ गया, और सोशल मीडिया पर हजारों लोग एपीएफ की कार्रवाई की निंदा करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग करने लगे।


स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने भारतीय दूतावास से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने और नेपाल के एपीएफ जवानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पीड़ित यात्री की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन यह घटना भारत-नेपाल सीमा पर यात्रियों की सुरक्षा और मानवाधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट