Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
14-Jun-2025 08:56 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी में तेज रफ्तार ने दो लोगों की जान ले ली। तेज स्पीड में रहने के कारण बाइक अनियंत्रित होक बिजली के पोल से टकरा गयी और इस हादसे में दो किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के राजपुर रोड स्थित माननपुर बाजार के पास की है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतकों की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के मदुआहा गांव निवासी पारस भगत के 16 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार और कल्याणपुर थाना क्षेत्र के परसौनी वाजिद पंचायत अंतर्गत तेनुआ गांव निवासी 17 वर्षीय कुंदन पटेल के रूप में हुई है. कुंदन के चचेरे भाई अजीत ने बताया कि सुबह करीब दस बजे कुंदन यह कहकर घर से निकला था कि वह अपने दोस्त विपिन के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा है, लेकिन उसने यह नहीं बताया था कि किसके यहां जा रहा है।
दोपहर करीब ढाई बजे परिवार को सूचना मिली कि कुंदन का एक्सीडेंट हो गया है। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, दोनों किशोरों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की स्पी़ड काफी तेज थी, साइड लेने के दौरान बाइक सवार नियंत्रण होकर बिजली के खंभे के बाद दीवार से टकरा गयी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुंदन की सांसें कुछ देर तक चलती रहीं, लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले उसकी भी मौत हो गई। मृतक कुंदन पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था और घर पर रहकर छोटा-मोटा काम करता था। वहीं विपिन छह भाइयों में सबसे छोटा था और अपने पिता के काम में हाथ बंटाता था। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गांव के लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो दृश्य देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना में दो किशोरों की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।