Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
25-Aug-2025 11:49 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: दिल्ली में कुत्तों के आतंक के बाद सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है, वहीं अब मोतिहारी में भी आवारा कुत्तों के आतंक से शहर वासी बेहद परेशान हैं। मोतिहारी के नगर दम समाज चौक और मीना बाजार इलाके में आधा दर्जन से अधिक छोटे-छोटे बच्चों पर आवारा कुत्तों ने हमला किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल बच्चों को आनंद-खनन के बाद मोतिहारी सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका रात भर इलाज किया गया। लगातार बढ़ते कुत्तों के आतंक के कारण शहर के लोग डर और असुरक्षा का अनुभव कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
मोतिहारी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आए मोहम्मद शोएब ने बताया कि आवारा कुत्तों के कारण बच्चों को काटने का खतरा बढ़ गया है और करीब आधा दर्जन से अधिक परिवार इस समस्या से परेशान हैं। वहीं, शबनम अख्तर ने कहा कि उनके पोते का कान आवारा कुत्तों ने नोच लिया है और यदि समय रहते इलाज नहीं मिलता तो उनकी जान भी जा सकती थी।
शहरवासी जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों के आतंक से सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस तरह से दिल्ली में कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया क्या बिहार में भी इसपर कुछ एक्शन होगा?
रिपोर्ट- सोहराब आलम,मोतिहारी