Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
22-Jan-2025 10:48 AM
By First Bihar
Bihar Police : बिहार पुलिस महकमे से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एसपी ने एक्शन लेते हुए 105 पुलिस अधिकारियों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पूर्व के थानों में पदस्थापना के दौरान कांड का प्रभार नहीं सौंप दूसरे थानों में चले गए पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रभार नहीं देने के कारण अनुसंधान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में इन लोगों की वेतन पर रोक लाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि पूर्व के थानों में पदस्थापना के दौरान कांड का प्रभार नहीं सौंप दूसरे थानों में चले गए पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रभार नहीं देने के कारण अनुसंधान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। तत्काल प्रभाव से उन पदाधिकारियों के वेतन की निकासी पर रोक लगा दी गई है। 24 घंटे में प्रभार नहीं देने पर इससे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, जिले के 104 पुलिस अवर निरीक्षकों का किसी कारणवश दूसरे थाना, एलटीएफ, साइबर थाना अथवा पुलिस केंद्र में स्थानांतरण हो गया है। लेकिन इन पुलिसकर्मियों के पास अनुसंधान लंबित है। ट्रांसफर होने के बावजूद इन अधिकारियों ने संबंधित थाने के दूसरे अधिकारी को केस का प्रभार नहीं सौंपा है। इन अधिकारियों के पास कुल 990 मामले लंबित केस हैं, जिसे लेकर एसपी ने सख्त कदम उठाया है।
उधर, मुजफ्फरपुर में एमवीआइ रंजन गुप्ता पर कार्रवाई तय हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीटीओ कुमार सतेंद्र यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने एमवीआइ पर लगे आरोप को सही माना है। जांच टीम ने एमवीआइ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुसंशा की है। वहीं उसके कथित मुंशी सूरज कुमार पर प्राथमिकी का आदेश दिया है। मुंशी पर प्राथमिकी के लिए एडीटीओ राजू कुमार को अधीकृत किया गया है।