ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Action against Police Inspector:घूसखोर दारोगा जी ! डेढ़ साल पुराने मामले में कोर्ट में किया बड़ा खेल, अब SP ने लिया बड़ा एक्शन

Action against Police Inspector: मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक बड़ा एक्शन लिया है। इन्होंने एक दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि यह दारोगा वादी होने के बाबजूद कोर्ट में अभियुक्त को पहचानने से इंकार कर दिया।

16-Jan-2025 03:00 PM

By First Bihar

Action against Police Inspector : बिहार के मोतिहारी से एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद अब इसको लेकर हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। पुलिस महकमे में हर तरफ किस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। 


दरअसल, मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक बड़ा एक्शन लिया है। इन्होंने एक दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि यह दारोगा वादी होने के बाबजूद कोर्ट में अभियुक्त को पहचानने से इंकार कर दिया। यह मामला NDPS केस से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इसके बाद अब इस मामले में एक्शन लिया गया है। इसके बाद अब बंजरिया थाना के थानेदार इंद्रजीत पासवान को निलंबित किया गया है। 


बताया जा रहा है कि रामगढ़वा थाना के NDPS कांड 277/23 से संबंधित है। इसी मामले में दारोगा वादी होने के बाबजूद कोर्ट में अभियुक्त को पहचानने से इंकार कर दिया। उसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया। एसपी की इस कार्रवाई से वादी के साथ होस्टाइल होने वाले पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।


गौरतलब हो कि  एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा की गई यह अब तक की सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई है। एसपी ने जानकारी दी कि बंजरिया थाना अध्यक्ष पहले रामगढ़वा थाना कांड संख्या 227/23 के वादी थे। वादी होने के बावजूद, मात्र डेढ़ वर्ष के भीतर न्यायालय में ट्रायल के दौरान उन्होंने अभ्युक्त को पहचानने से मना कर दिया।


इधर, न्यायालय के सरकारी वकील की रिपोर्ट के आधार पर DSP हेडक्वार्टर से जांच करवाई गई। जांच रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताओं के चलते कार्रवाई की गई है। एसपी की इस कार्रवाई के बाद मामले में मोटी रकम लेकर होस्टाइल करने वाले पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।