ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

बिहार में दर्दनाक हादसा: स्कूल से बिना सूचना निकले तीन छात्र नहर में डूबे, तीनों की मौत

Bihar News: मोतिहारी के आदापुर में स्कूल से बिना अनुमति निकले तीन छात्र नहर में डूब गए. जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने शिक्षकों की लापरवाही पर आक्रोश जताया है.

14-Sep-2025 12:22 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के आदापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब सरकारी विद्यालय के तीन छात्र नहर में डूब गए और उनकी मौत हो गई। यह हादसा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बलिरामा गांव से जुड़ा है।


जानकारी के अनुसार, कक्षा 8 में पढ़ने वाले तीन छात्र पढ़ाई के दौरान बिना किसी शिक्षक की रोक-टोक के स्कूल से निकलकर छौड़ादानो–आदापुर नहर मार्ग पर स्थित 72 आरडी पुल के पास त्रिवेणी कैनाल में स्नान करने चले गए। स्नान के दौरान अचानक एक छात्र गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में अन्य दो छात्र भी बहाव में बह गए और देखते ही देखते तीनों बच्चे डूब गए।


नहर किनारे से गुजर रहे राहगीरों ने बच्चों को डूबते देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया। सभी की हालत गंभीर थी। दो छात्रों को छौड़ादानो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीसरे छात्र को मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहाँ भी उसे मृत घोषित कर दिया गया।


डूबकर जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान छौड़ादानो थाना क्षेत्र के भेलवा निवासी रमेश प्रसाद के 13 वर्षीय बेटे अर्जुन कुमार उर्फ गोलू, भेलवा गांव के ही प्रेम महतो के 14 साल के बेटे लक्ष्मण कुमार उर्फ छोटू और आदापुर थाना क्षेत्र के बलिरामा निवासी प्रेम साह के 13 साल के बेटे के रूप में हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने शिक्षकों की लापरवाही को हादसे का कारण बताया। आदापुर थानाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा।