ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Road Accident: भतीजे ने चाचा को मारी चाकू, घायल हालत में गाड़ी चलाते वक्त हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट; कई जख्मी

Road Accident: बिहार के मोतिहारी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार स्थित प्रेक्षागृह के पास शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ.

20-Jun-2025 10:08 AM

By First Bihar

Road Accident: बिहार के मोतिहारी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार स्थित प्रेक्षागृह के पास शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहीं तीन महिलाओं को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में कार चालक की हालत भी नाज़ुक बनी हुई है। सभी घायलों को तुरंत रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


प्रेक्षागृह के गार्ड सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि वह गेट पर बैठे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पहले एक पेड़ से टकराई, फिर बिजली के खंभे से भिड़ी और इसके बाद सड़क किनारे चल रही महिलाओं को रौंदते हुए निकल गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। 


वहीं, घायलों की पहचान प्रियंका सिंह (34 वर्ष), उनकी बेटी श्रेया कुमारी (14 वर्ष) और उनकी भाभी रेनू देवी के रूप में हुई है, जो सभी नगर थाना क्षेत्र के शशि रंजन सिंह के परिवार की सदस्य हैं। वहीं, कार चालक की पहचान चांदमारी निवासी ओम प्रकाश गुप्ता के पुत्र रुपेश कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। इस दुर्घटना की जांच के दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई। पता चला कि चालक रुपेश कुमार को हादसे से पहले ही उसके भतीजे आलोक ने चाकू मार दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद रुपेश इलाज के लिए खुद कार चला रहा था और इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह भयावह हादसा हो गया। कार की रफ्तार काफी तेज़ थी और शरीर में पहले से चोट होने के कारण वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सका।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आलोक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आलोक ने चाकूबाजी की बात स्वीकार करते हुए कहा, “मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई। चाचा ने जब मेरा फोन उठाना बंद कर दिया, तब मैंने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद हमें पता चला कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि चालक को चाकू मारे जाने के बाद ही यह दुर्घटना हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम