Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
25-May-2025 10:29 AM
By First Bihar
Road Accident: बिहार के मोतिहारी जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस भयानक हादसे में जन प्रगति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार और केसरिया विधानसभा क्षेत्र से उनकी पार्टी की भावी उम्मीदवार ज्ञानती देवी की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। यह भीषण दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (एनएच-27) पर डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के जलवा टोला के पास हुई।
जानकारी के मुताबिक, जन प्रगति पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार रात करीब 10:30 बजे मोतिहारी से रवाना हुआ था। रास्ते में उन्होंने केसरिया के नया गांव की निवासी और पार्टी की सक्रिय नेता ज्ञानती देवी को भी साथ ले लिया। लेकिन जैसे ही उनकी कार जलवा टोला के पास पहुंची, वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण टक्कर इतनी जोरदार हुई कि वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत डुमरिया घाट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त कार को काटकर नीरज कुमार के शव को बाहर निकाला। ज्ञानती देवी को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
डुमरिया घाट थाना के थानाध्यक्ष ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया, "एनएच-27 पर सड़क किनारे खड़ा एक ट्रक तेज रफ्तार कार से टकरा गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर या अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। चार अन्य लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति की निगरानी की जा रही है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभवतः सड़क पर ट्रक के अनुचित तरीके से खड़े होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।
रिपोर्टर: सोहराब आलम