ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar News: बिहार में वायरल हुआ पुलिस की दबंगई का वीडियो, वाहन जांच के नाम पर आम नागरिक को जड़ा थप्पड़

Bihar News: खबर बिहार के पुर्वी चंपारण से है, जहां से एक वायरल वीडियो पुलिस की कार्यशैली पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं.

12-Jun-2025 09:12 AM

By First Bihar

Bihar News: खबर बिहार के पुर्वी चंपारण से है, जहां से एक वायरल वीडियो पुलिस की कार्यशैली पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, मोतिहारी से एक ओर जहां एसपी स्वर्ण प्रभात ने अपने पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए थे कि आम लोगों के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार न किया जाए, वहीं दूसरी ओर उनकी यह चेतावनी ढाक के तीन पात साबित होती नजर आ रही है। शहर के कुंआरी देवी चौक पर हुई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार युवक को एक महिला दारोगा पकड़ कर खड़ी हैं, और वहीं पुलिस वाहन का प्राइवेट चालक उस युवक को थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है। यह पूरी घटना स्थानीय लोगों द्वारा चुपके से मोबाइल में रिकॉर्ड की गई और फिर सोशल मीडिया पर साझा कर दी गई, जिसके बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही आम जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां (comments) कर रहे हैं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जांच के दौरान कोई गलती थी भी, तो उसकी न्यायिक प्रक्रिया होनी चाहिए, न कि मारपीट और अभद्रता। हालांकि, फस्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। 


फिलहाल, मोतिहारी पुलिस की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन का चालक कोई अधिकृत कर्मी नहीं, बल्कि एक निजी ड्राइवर है, जिसे वाहन चलाने के लिए रखा गया था। ऐसे में उसके द्वारा किसी आम नागरिक पर हाथ उठाना गंभीर अनुशासनहीनता और गैरकानूनी कृत्य माना जा रहा है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम