Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
29-Dec-2025 08:24 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को लेकर पुलिस ने एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। शराब के नशे में धुत होकर थाना पहुँचे पंचायत समिति सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब वह एक आरोपी की पैरवी करने थाने पहुंचे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, पिपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया था। आरोपी से पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी थी, तभी विशुनपुरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार शराब के नशे में थाने पहुँच गए। बताया जा रहा है कि वह गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थाने पहुँचते ही पंचायत समिति सदस्य ने नशे की हालत में पुलिस कर्मियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने खुद को जनप्रतिनिधि बताते हुए आरोपी को छोड़ने की मांग की और उनका व्यवहार व भाषा भी आपत्तिजनक बताई जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति सदस्य को हिरासत में ले लिया और मेडिकल जांच के लिए भेजा। मेडिकल रिपोर्ट में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार केस दर्ज किया गया। इसके बाद वरीय अधिकारियों को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और कानून सभी के लिए समान है, चाहे वह आम नागरिक हो या जनप्रतिनिधि। शराब के नशे में थाना आने और पुलिस पर दबाव बनाने को गंभीर अपराध मानते हुए पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं और इसे कानून के राज का उदाहरण बता रहे हैं। वहीं, यह मामला जनप्रतिनिधियों के आचरण और जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल खड़े कर रहा है।
सोहराब आलम की रिपोर्ट