Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
13-Apr-2025 02:45 PM
By First Bihar
Motihari News: खबर पूर्वी चंपारण से है. जहां सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुफ्त राशन वितरण में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। गरीबों के हक के अनाज को डकारने का यह शर्मनाक खेल रामगढ़वा प्रखंड में चला आ रहा था। लेकिन रक्सौल SDO की जांच ने इस काले खेल का पर्दाफाश कर दिया है।
9 अप्रैल को रक्सौल SDO द्वारा रामगढ़वा के अहिरौलिया पंचायत स्थित PDS डीलरों के गोदामों की औचक जांच की गई। जांच में खुलासा हुआ कि TPDS गोदाम से निर्धारित मात्रा से कम राशन भेजा जा रहा था। साक्ष्यों के आधार पर DSD ठेकेदार राजेश कुमार गुप्ता और डिलीवरी बॉय राज कुमार उर्फ राजू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
TPDS सहायक गोदाम प्रबंधक सूरज प्रकाश की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। उनकी लापरवाही को प्राथमिकी में दर्ज करते हुए, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।रामगढ़वा थाना में दर्ज प्राथमिकी में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988, और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से राशन घोटाले में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है, और गरीबों के अधिकार की रक्षा के लिए यह कदम मिसाल बनकर उभरा है।