Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
23-Jul-2025 01:11 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार में मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र में होटल संचालक के पिता उपेंद्र सिंह हत्याकांड में पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात ने सख्त कार्रवाई की है। घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार और चौकीदार भरत राय को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।
इसके साथ ही SDPO-2 से पूरी स्थिति स्पष्ट करने और SHO से विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसपी ने कहा कि इस प्रकार की आपराधिक घटनाओं में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में यह सामने आया है कि घटना की रात गश्ती ड्यूटी में तैनात पदाधिकारी हरेंद्र कुमार ने अपनी जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही की। इसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने यह भी स्पष्ट किया कि गश्ती में केवल खानापूर्ति या मोबाइल पर व्यस्त रहना अब नहीं चलेगा। गश्ती के दौरान अधिकारी वर्दी में, सजग और सक्रिय रहें। लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौकीदार भरत राय को सूचना संकलन में विफल रहने के कारण निलंबित किया गया है। एसपी ने बताया कि हाइवे पर सक्रिय गिरोहों की जानकारी जुटाना स्थानीय पुलिस की जिम्मेदारी थी, जिसमें लापरवाही बरती गई।
जांच में यह भी सामने आया कि हत्या में शामिल अपराधी मुजफ्फरपुर के एक गिरोह से जुड़े हुए हैं। गिरोह की पहचान हो चुकी है और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगाई गई है। बता दें कि इससे पहले भी हाइवे पर डीजल चोर और तेल कटवा गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। कुछ सप्ताह पूर्व ASP सदर व SDPO-1 की अगुवाई में पिपराकोठी थाना क्षेत्र में ऐसे गिरोहों के खिलाफ छापेमारी की गई थी।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी