ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar News: करंट लगने से बच्ची की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में करंट की चपेट में आने से 13 वर्षीय जूही कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।

18-Sep-2025 01:41 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में करंट की चपेट में आने से 13 वर्षीय जूही कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। जूही गांव के निवासी मनोज महतो की बेटी थी। जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त इलाके में बारिश हो रही थी। इसी दौरान गांव के एक आम के पेड़ के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार बारिश के कारण झुककर पेड़ को छू गए थे। जूही जब उस आम के पेड़ के संपर्क में आई, तो वह तेज करंट की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने जब बच्ची को बेहोश देखा, तो तुरंत परिजनों को सूचना दी।


सूचना मिलते ही रामगढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मौत करंट लगने से हुई है और आगे की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में गहरा मातम छा गया है। मृतका के दादा ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, हर साल पेड़ों की छंटाई और रखरखाव के लिए बिजली विभाग को मोटा फंड मिलता है, लेकिन अधिकारी अपनी ड्यूटी को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर समय पर पेड़ की कटाई होती, तो आज मेरी पोती हमारे साथ होती।


स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली के तार पेड़ों से सटे हुए हैं, जिससे हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है। लोगों ने मांग की है कि दोषियों पर कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बिजली विभाग सतर्क हो।

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट