Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
14-Jun-2025 08:51 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में अपराध, भूमाफियागिरी और नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल, मोतिहारी पुलिस ने ऐसे 40 पेशेवर अपराधियों, भूमाफिया और ड्रग्स तस्करों की सूची जारी की है, जिनकी अवैध संपत्तियों को जल्द जब्त किया जाएगा। इस कार्रवाई से जिले में आपराधिक गतिविधियों से अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वालों में हड़कंप मच गया है।
मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कुमार आशीष ने यह सूची जारी करते हुए स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की जा रही है और ये केवल शुरुआत है। उन्होंने कहा, "यह पहली सूची है, जल्द ही दूसरी सूची भी सार्वजनिक की जाएगी। सूची नामजद अपराधी में शामिल है;
इस लिस्ट में कई प्रभावशाली लोगों के नाम भी शामिल हैं, जिनमें एक राजद (RJD) नेता, कुछ मुखिया, और जिला परिषद सदस्य तक शामिल हैं। यह दिखाता है कि प्रशासन अब रसूखदार लोगों पर भी सीधी कार्रवाई से पीछे नहीं हट रहा है। इन 40 लोगों पर संगठित अपराध, भूमि कब्जा, नशा तस्करी और संगठित गिरोह चलाने जैसे गंभीर आरोप हैं। इन लोगों ने पिछले कुछ वर्षों में अपराध से भारी संपत्ति अर्जित की है, जिसमें जमीन, मकान, लग्जरी वाहन और कैश शामिल हैं।
एसपी के अनुसार, जिन लोगों के खिलाफ साक्ष्य पुख्ता हैं, उनकी संपत्तियों की पहचान कर ली गई है और राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आवश्यकतानुसार NDPS Act, गैंगस्टर एक्ट, और सीआरपीसी की धारा 82/83 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई न केवल अपराधियों को चेतावनी है, बल्कि जिले के आम नागरिकों के बीच भी पुलिस प्रशासन की सख्ती का स्पष्ट संदेश है। प्रशासन का कहना है कि जो भी व्यक्ति अवैध तरीकों से धन इकट्ठा कर समाज और कानून को चुनौती देगा, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।