ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

पुलिस के 'सर्किल इंस्पेक्टर' का कार्यालय बन गया दुकान, रुपया दीजिये नाम हटवाइए और जोड़वाइए, DIG ने कर दिया सस्पेंड

मोतिहारी में पुलिस अफसरों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। DIG हरिकिशोर राय और SP स्वर्ण प्रभात ने रिश्वत के आरोप में केसरिया इंस्पेक्टर और शिकारगंज दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया है।

17-May-2025 05:37 PM

By Viveka Nand

MOTIHARI: मोतीहारी में भ्रष्टाचार के खिलाफ चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय और एसपी स्वर्ण प्रभात ने बड़ी कार्रवाई की है. डीआईजी और एसपी के एक्शन से हड़कंप मच गया है. जिले के केसरिया सर्किल इंस्पेक्टर पर केस के सुपरविजन में पैसा लेकर नाम हटाने-जोड़ने व धारा कम करने के आरोप में बड़ी कार्रवाई हुई है. चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार में संलिप्त केसरिया के सर्किल इंस्पेक्टर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है । डीआईजी ने केसरिया सर्किल इंस्पेक्टर मुनीर आलम को भ्रष्ट आचरण,मनमानेपन,कांड के अनुसंधान में लापरवाही को लेकर निलंबित किया है । 

सर्किल इंस्पेक्टर पर सुपरविजन में पैसा मांगने का आरोप लगा था. जांच में सत्य पाए जाने पर डीआईजी ने केसरिया सर्किल इंस्पेक्टर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है. वही भ्रष्टाचार में संलिप्त शिकारगंज थाना में पोस्टेड दरोगा पवन कुमार ईश्वर को एसपी स्वर्ण प्रभात ने निलंबित किया है. केस में पैसा लेने का वीडियो क्लिप जनता दरबार मे मिलने पर दरोगा पर कार्रवाई की गई है. 

मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया की केसरिया सर्किल इंपेक्टर मुनीर आलम द्वारा कांड  के अनुसंधान में लापरवाही,मनमानेपन और भ्रष्ट आचरण के आरोप में चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय द्वारा निलंबित किया गया है। केसरिया सर्किल इंस्पेक्टर पर केस के सुपरविजन में आवेदक से पैसा लेनदेन का भी आरोप है। वही शिकारगंज थाना में पदस्थापित दरोगा पवन कुमार ईश्वर को केस में पैसा लेने के आरोप में   निलंबित किया गया। कल जनता दरबार में आवेदक के द्वारा उपस्थित होकर पैसे लेने का वीडियो क्लिप दिखाया गया था. वीडियो क्लिप की जांच हेतु Dhaka SDPO को 48 घंटे में रिपोर्ट समर्पित करने को कहा गया था. एसपी ने बताया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध कारवाई लगातार जारी रहेगी। सबूत मिलने पर भ्रष्ट पदाधिकारी जेल भी भेजे जाएंगे.