ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Motihari News : बिहार के अमृत पर आया फिलीपींस की चार्लीन का दिल,3 साल लिव-इन में रहने के बाद अब धूम-धाम से रचाई शादी

Motihari News: फिलीपींस की चार्लीन और मोतिहारी के अमृत श्रीवास्तव की शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दुल्हन चार्लीन व उनका परिवार 4 फरवरी को ही मोतिहारी पहुंच गया था।

08-Feb-2025 02:51 PM

By First Bihar

Motihari News : आपने अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि प्यार एक ऐसी चीज है, जिसमें न कोई जाति देखता है न कोई धर्म। यहां तक कि दो देशों की सीमाएं भी मोहब्बत को रोक नहीं पाती। ऐसा ही एक मामला बिहार के मोतिहारी से देखने को मिला है, जहां फिलीपींस की रहने वाली चार्लीन (28) मोतिहारी के रहने वाले अमृत श्रीवास्तव (33) से शादी के बंधन में बंधी है। दोनों ने 7 फरवरी को हिंदू रिति-रिवाज से शादी की है। मोतिहारी के नामचीन होटल में भव्य शादी समारोह का आयोजन किया गया। 


दरअसल, पूर्वी चंपारण जिले के चकिया प्रखंड अंतर्गत चिंतामणपुर गांव के अमृत श्रीवास्तव पिछले 5 साल से दुबई में रहकर पढ़ाई करते थे। जिसके बाद वे दुबई में ही एक कंपनी में नौकरी करने लगे। वहीं एक होटल में अमृत की चार्लीन से मुलाकात हुई। दोनों के बीच बातें होने लगी और प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने-मरने का फैसला किया और लिव-इन में रहने लगे। लगभग तीन साल से अमृत और चार्लीन लिव-इन में रह रहे थे। इसके बाद दोनों ने अपने परिजनों की सहमति से शादी करने का फैसला लिया। 


दुल्हे अमृत श्रीवास्तव ने बताया कि एक होटल में पहली नजर में ही उन्हें चार्लीन से प्यार हो गया था लेकिन उन्हें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में काफी समय लगा। करीब 1 साल बाद उन्होंने चार्लीन के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया और चार्लीन भी खुशी-खुशी मान गई। इसके बाद दोनों अपने परिवार से सहमति लेने में जुटे गए। 2024 में दोनों के परिवारों ने उन्हें शादी करने की इजाजत दी. लेकिन 2024 में अमृत के पिता उमेश श्रीवास्तव का निधन गया, इसलिए विवाह कुछ महीनों के लिए टालना पड़ा। 


इसके बाद 7 फरवरी को भव्य शादी समारोह का आयोजन किया गया। शादी में दुल्हन चार्लीन की पसंद के अनुसार तैयारियां की गई। चार्लीन के पिता मैगनोलिया भी शादी समारोह से खूब-खुश दिखे। अमृत श्रीवास्तव और चार्लीन की शादी मोतिहारी में चर्चा का विषय बनी है। गाजियाबाद में ढोल नगाड़े के साथ शादी में अमित श्रीवास्तव ने फिलिपींस की चार्लीन को गले में मंगलसूत्र पहनाया तो शार्लीन ने अमृत के गले में वर्णमाला पहन्य दोनों परिवार काफी खुश है वहीं अमृत की परिवार वाले विदेशी बहू को लेकर फुले नहीं समा रहे हैं।