ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत, एक घायल

Road Accident: बिहार के मोतिहारी जिले में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया.

20-Jun-2025 03:52 PM

By First Bihar

Road Accident: बिहार के मोतिहारी जिले के डीएवी मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान छौड़ादानो थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी मो. इरशाद की पत्नी नाजरु नेशा (लगभग 35 वर्ष) के रूप में की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मो. इरशाद अपनी पत्नी नाजरु नेशा को इलाज के लिए ससुराल कोटवा से मोतिहारी ला रहे थे। एनएच-28 पर कोटवा की ओर चढ़ते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मारी। हादसे में नाजरु नेशा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


मृतका के परिजनों ने घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर गुस्से में सड़क जाम कर दी। डीएवी मोड़ के पास करीब तीन घंटे तक चले इस जाम से लगभग दो किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इससे हजारों वाहन और स्थानीय लोग बुरी तरह प्रभावित हुए। स्कूल से लौट रहे बच्चे, यात्रियों और आम जनता को भीषण गर्मी में घंटों फंसे रहना पड़ा। कई स्कूल बसें भी जाम में फंसी रहीं, जिससे छोटे बच्चे पैदल घर लौटने को मजबूर हुए।


परिजनों की मांग थी कि जब तक वाहन चालक की पहचान नहीं की जाती, शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने तुरंत कार्रवाई और दोषी की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी दो, श्री जीतेश पांडे, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष श्री रवि रंजन और सीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात कर समझाइश की और भारी मान-मनौव्वल के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए, जिससे जाम हटाया जा सका।


पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन की पहचान और चालक की खोज शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम