ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, एक युवक गिरफ्तार

Bihar News: रक्सौल इंडो नेपाल बॉर्डर से काठमांडू नेपाल की नाबालिग लड़की बरामद मानव तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. नेपाली नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद किया है.

18-Jun-2025 11:48 AM

By First Bihar

Bihar News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित रक्सौल में मानव तस्करी रोधी इकाई, एसएसबी 47वीं बटालियन, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर और न्याय नेटवर्क परियोजना डंकन अस्पताल के संयुक्त अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है। अभियान के तहत एक 13 वर्षीय नेपाली नाबालिग लड़की को भारत लाने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।


विफल करते हुए एक नेपाली नाबालिग लड़की को बरामद किया और एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीमा पार नेपाल से भारत आते समय संदेह के आधार पर की गई, जब टीम ने एक व्यक्ति के साथ आ रही 13 वर्षीय किशोरी को रोका और पूछताछ की।


पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि उसकी आरोपी युवक से एक वर्ष पूर्व एक सोशल मीडिया एप 'स्टार मेकर' के माध्यम से दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी युवक दो बार पहले भी उससे मिलने काठमांडू गया था और तीसरी बार वह उसे भारत लाने आया था। युवक ने लड़की को दिल्ली में कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने और फिर उससे शादी करने का झांसा दिया था। किशोरी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने यह यात्रा अपने परिजनों को बिना बताए की थी।


बरामद नाबालिग लड़की का काल्पनिक नाम "मनीषा मनाली" बताया गया है, जो काठमांडू, नेपाल की रहने वाली है। वहीं गिरफ्तार आरोपी की पहचान (काल्पनिक नाम) "शेख रिज़वान" के रूप में हुई है, जो थाना तुरकौलिया, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार का निवासी है। मानव तस्करी की आशंका को देखते हुए दोनों को हरैया थाना, रक्सौल को सौंप दिया गया, जहां आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


इस ऑपरेशन में मानव तस्करी रोधी इकाई से सहायक सब इंस्पेक्टर खेमराज, निर्भय कुमार, आर्यलक्ष्मी, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, विजय कुमार शर्मा, न्याय नेटवर्क परियोजना डंकन अस्पताल से आरती कुमारी और गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।


बॉर्डर क्षेत्र में हो रही ऐसी घटनाएं यह संकेत देती हैं कि मानव तस्करी के लिए सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म का तेजी से दुरुपयोग हो रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, इस तरह के मामलों में बच्चों और किशोरियों को बहलाकर भारत लाया जाता है, जहां उन्हें नौकरी या शादी के नाम पर शोषण का शिकार बनाया जाता है। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता, निगरानी और जनजागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक हो गई है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम