Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
13-Jan-2025 05:05 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी में होली पर्व को लेकर शराब तस्कर अभी से ही ब्रांडेड शराब का स्टॉक करने में लगे हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब मोतिहारी पुलिस ने 50 लाख की ब्रांडेड शराब बरामद किया। शराब की इतनी बड़ी खेप को ट्रक में तहखाना बनाकर लाया गया था। जिसे देखकर पुलिस भी दंग रह गयी। पुलिस ने शराब के धंधेबाजों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
मोतिहारी के राजपुर थाने इलाके में एक यूपी नम्बर ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर 50 लाख रुपए की कीमत का 100 कार्टून में तकरीबन 2500 लीटर ब्रांडेड शराब की बोतलों को पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ा है। यूपी नंबर की ट्रक से यूपी से शराब की बड़ी खेप मोतिहारी के राजेपुर इलाके में लाई जा रही थी। शराब को होली पर्व में बेचने की योजना थी। लेकिन धंंधेबाजों के पूरे मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया।
एसडीपीओ दुर्गा शक्ति के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा। सीडीपीओ दुर्गा शक्ति ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा एक यूपी नंबर की ट्रक में तहखाना बनाकर विदेशी शराब की बड़ी खेप यूपी से बिहार लाई गयी थी। शराब की बड़ी खेप मोतिहारी के राजेपुर इलाके में पहुंची थी। पुलिस को देखते ही ड्राइवर अजीबोगरीब हरकत करने लगा जिससे पुलिस को शक हुआ। पुलिस को यह समझते जरा भी देर नहीं हुई कि दाल में कुछ काला है। पुलिस ने ट्रक की छानबीन की तब पता चला कि ट्रक के अंदर तहखाना बनाया गया है जिसमें 50 लाख रूपये का शराब लोडेड है। जिसे पुलिस ने ट्रक समेत जब्त किया और आगे की कार्रवाई शुरू की।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट