Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
11-May-2025 11:25 AM
By First Bihar
Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र अंतर्गत नूनफरवा पंचायत में एक भीषण अग्निकांड ने दो परिवारों को बेघर कर दिया। शादी समारोह के दौरान छोड़े गए पटाखों की चिंगारी से अचानक आग भड़क गई, जिससे रजन बैठा और भदई बैठा के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।
घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आग बुझाने में फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में आयोजित एक शादी समारोह में पटाखों का उपयोग किया जा रहा था। इसी दौरान एक चिंगारी उड़कर रजन बैठा और भदई बैठा के घर पर जा गिरी। किसी को भनक तक नहीं लगी, और देखते ही देखते आग ने दोनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित रजन बैठा और भदई बैठा ने बताया कि इस अग्निकांड में उनका सबकुछ जल गया है — न घर बचा, न कपड़ा, न अनाज। खाने-पीने तक के लिए कुछ नहीं बचा है और वे खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। स्थानीय मुखिया पति बालेश्वर बैठा ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को अविलंब सहायता उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन तत्काल चूड़ा, मीठा और प्लास्टिक शीट की व्यवस्था करे ताकि परिवार भूखे न रहें और अस्थायी रूप से रहने का इंतजाम हो सके। वहीं, पताही अंचलाधिकारी (CO) नाजनीन ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद संबंधित हल्का कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी।
रिपोर्ट- सोहराब आलम