ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

BIHAR CRIME: मोतिहारी एसपी के नाम पर बनाया फेक फेसबुक अकाउंट, साइबर ठगों ने की पैसे की मांग

साइबर अपराधियों ने मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया। इस फेक अकाउंट के जरिए मैसेंजर से लोगों को मैसेज भेजकर उनसे पैसों की मांग की जा रही है।

14-Jun-2025 07:00 PM

By First Bihar

BIHAR CRIME: मोतिहारी एसपी के नाम पर साइबर फ्रॉड ने फेक फेसबुक अकाउंट बना लिया और लोगों से पैसे की मांग करने लगे। मोतिहारी में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन में साइबर क्राइम की टीम लगी हुई है। जल्द ही ठगों को पकड़े जाने का दावा किया जा रहा है। 


साइबर अपराधियों ने मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया। इस फेक अकाउंट के जरिए मैसेंजर से लोगों को मैसेज भेजकर उनसे पैसों की मांग की जा रही है। मामला संज्ञान में आते ही मोतिहारी साइबर थाना सक्रिय हो गया और इस संबंध में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 


साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी स्वर्ण प्रभात के नाम से कई फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई गई हैं, जिनमें उनका असली फोटो लगाकर लोगों को ठगा जा रहा है। अपराधी खुद को एसपी बताकर लोगों से मैसेंजर पर संवाद स्थापित करते हैं और किसी न किसी बहाने से पैसों की डिमांड करते हैं। 


डीएसपी परासर ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मेटा (फेसबुक की पैरेंट कंपनी) से संबंधित फर्जी आईडी की डिटेल्स मांगी गई हैं। जल्द ही इन फर्जी अकाउंट्स के संचालकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साइबर थाना ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि अगर उनके पास इस तरह के किसी फर्जी मैसेज की सूचना आती है, तो वे तुरंत साइबर थाना को इसकी जानकारी दें और किसी भी परिस्थिति में ऐसे संदेशों के झांसे में न आएं। 


पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी अधिकारी इस तरह से पैसे की मांग नहीं करता। यह घटना न केवल पुलिस प्रशासन की छवि को धूमिल करने का प्रयास है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और गोपनीयता पर भी सीधा प्रहार है। साइबर सेल इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया गया है।