ब्रेकिंग न्यूज़

Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Bihar News: बिहार के इस नदी में मिली खतरनाक "अमेरिकन कैटफिश", पांच शिकारी मछली मिलने से हड़कंप

18-Mar-2025 01:12 PM

By First Bihar

Bihar News: मोतिहारी के भारत-नेपाल सीमा स्थित अरुणा नदी में मछुआरों ने अमेरिका की अमेज़न नदी में पाई जाने वाली खतरनाक शिकारी मछली "अमेरिकन कैटफिश" पकड़ी है। स्थानीय युवकों द्वारा मछली पकड़ने के दौरान कुल पांच कैटफिश जाल में फंसीं।


यह मछली दक्षिण अमेरिका के अमेज़न नदी में पाई जाती है और शिकारी स्वभाव की होती है। यह अन्य छोटी मछलियों को मारकर शिकार करती है, जिससे जलजीवों की स्थानीय प्रजातियों को खतरा हो सकता है। इस मछली की सबसे खास बात यह है कि इसके शरीर पर बिल्ली जैसी आकृति बनी होती है, जिसके कारण इसे "अमेरिकन कैटफिश" कहा जाता है।


इलाके में मचा हड़कंप

इस दुर्लभ और खतरनाक मछली के अरुणा नदी में मिलने से इलाके के लोगों में आश्चर्य और दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग इस मछली को देखने के लिए इकट्ठा हो गए। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर यह प्रजाति स्थानीय जल स्रोतों में फैलती है, तो यह अन्य मछलियों के लिए खतरा बन सकती है।


यह मछली यहां कैसे आई?

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अमेरिकन कैटफिश अरुणा नदी में कैसे पहुंची। संभावना जताई जा रही है कि यह किसी ने पालने के लिए लाई होगी और बाद में इसे नदी में छोड़ दिया गया होगा। संबंधित विभाग इस मामले की जांच कर सकता है ताकि स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र पर इसके प्रभाव को समझा जा सके।