ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

BSEB 12th Result 2025: सेल्फ स्टडी कर मोतिहारी की तनु बनीं बिहार टॉपर, YouTube से की इंटर की तैयारी..जिले का किया नाम रौशन

BSEB 12th Result 2025: पूर्वी चंपारण जिले की बेटी ने पूरे बिहार में अपना परचम लहरा दिया है। घोड़ासहन के बगही भेलवा की तनु कुमारी ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के कला संकाय में पूरे बिहार में टॉप 5 में जगह बनाई है।

26-Mar-2025 08:16 AM

By KHUSHBOO GUPTA

BSEB 12th Result 2025: बिहार बोर्ड ने मंगलवार को इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया। करीब 13 लाख छात्रों का 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया, जिसमें से 86.5% छात्रों ने सफलता हासिल की है। बिहार बोर्ड के तीनों स्ट्रीम की बात करें तो साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। इस बार भी टॉपर लिस्ट में लड़कियों का दबदबा साफ तौर पर दिखा।


पूर्वी चंपारण जिले की बेटी ने एक बार फिर से पूरे बिहार का नाम रौशन किया है। जिले के घोड़ासहन के बगही भेलवा की तनु कुमारी ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के कला संकाय में पूरे बिहार में टॉप 5 में जगह बनाई है। तनु की इस सफलता पर जिले का साथ पूरे बिहार को गर्व है। तनु की सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।


परीक्षा में टॉप करने वाली तनु ने राजकीय गांधी उच्च विद्यालय भेलवा से पढ़ाई की है। उन्हें इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में 468 अंक प्राप्त हुए हैं, जो 94.4 प्रतिशत है। तनु ने बताया कि वह बिना किसी कोचिंग के सिर्फ सेल्फ स्टडी और मोबाइल पर यूट्यूब वीडियो से जानकारी हासिल कर पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि वह आगे और भी मेहनत से पढ़ाई कर सिविल सर्विसेज में सफलता हासिल कर आईएएस बनना चाहती हैं। तनु के पिता एक साधारण किसान हैं और माता सुनीता देवी एक गृहणी हैं। तनु की सफलता पर पूरे परिवार में खुशी की लहर है।