Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
22-Feb-2025 08:35 AM
By First Bihar
BIHAR TEACHER NEWS : बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ीं कोई न कोई नई खबर हर दिन निकल कर सामने आ ही जाती है। ऐसे में अब जो खबर सामने आई है। उसमें एक स्कूल के हेडमास्टर शिक्षा विभाग के नियमों का हवाला देकर एक महिला शिक्षका के साथ जमकर तू-तू-मैं-मैं कर रहे हैं। जबकि महिला टीचर भी शिक्षा विभाग के नियमों की अनदेखी नहीं करने की बातें कह रही है। हालांकि, यह मामला अब काफी तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है और इस पुरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, बिहार के मोतिहारी के कोटवा प्रखंड क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका व हेड मास्टर का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। जबकि इस मामले को लेकर स्थानीय बीडीओ सरीना आजाद , सीओ मोनिका आनंद व थानाअध्यक्ष राजरूप राय द्वारा भी मामले को निपटाने की कोशिश की गई है। इसके बाद भी यह मामला खत्म होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।
बताया जा रहा है कि राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय का एक एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्कूल की शिक्षिका अपनी मोबाइल फोन हेडमास्टर से मांग रही है और हेड मास्टर बार-बार कहने के बावजूद भी मोबाइल नहीं देने पर अड़े हुए हैं। अब इस मामले में शिक्षिका का आरोप है कि वह एमडीएम का वीडियो बना रही थी। इसके बाद हेडमास्टर अनूप कुमार ने उन्हें डांटते हुए जमकर खड़ी-खोटी सुनाई और वीडियो बनाने से मना किया।
इसके आगे इसको लेकर महिला टीचर का कहना है कि मिड डे मिल में घटिया भोजन को देखते हुए उन्होंने व्यवस्था में सुधार के लिए वीडियो बनाया , जिसका एचएम द्वारा विरोध किया गया और उनके साथ बदसूलकी की गई। इसके अलावा दूसरे दिन भी वीडियो बनाने के प्रयास करने पर रसोईया ने भी शिक्षका को भला-बुरा कहा।
इधर शिक्षिका ने इस घटना की लिखित शिकायत डीईओ कार्यालय, स्थानीय थाना , ब्लॉक सहित पटना शिक्षा विभाग को प्रेषित कर दी है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में शिक्षा विभाग सहित प्रशासन के अधिकारी का रुख क्या होता है.? बहरहाल व्यवस्था सुधारने चली शिक्षिका खुद ही परेशान है। बताते चले की शिक्षिका उत्तर प्रदेश की रहने वाली है. जो की बिपिएससी पास कर के फरवरी 2024 में अहिरौलिया स्कूल में योगदान लिया था।