Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
05-Jun-2025 11:52 AM
By FIRST BIHAR
Bihar School News: बिहार के मोतिहारी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गर्मी की छुट्टी होते ही सरकारी स्कूल को अनाज का गोदाम बना दिया गया। पैक्स अध्यक्ष की इस मनमानी को देख गांव के लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने शिक्षा विभाग से इसपर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
दरअसल, मोतिहारी में सरकारी स्कूल बंद होते ही वहां के पैक्स अध्यक्ष स्कूल को गोदाम में तब्दील कर दिया है। सुगौली प्रखंड के उत्तरी सूर्य श्रीपुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय में पैक्स अध्यक्ष ब्रिज किशोर सिंह के द्वारा मक्के की खरीदारी कर स्कूल को ही बिना परमिशन के मक्के का गोदाम बना दिया है।
बताया जा रहा है कि पैक्स अध्यक्ष बृज किशोर सिंह ने बड़े पैमाने पर मक्के की खरीदारी की है और अपनी धाक दिखाने के लिए सरकारी स्कूल को ही गोदाम बना दिया है। फिलहाल सरकारी स्कूल में गर्मी की छुट्टी है। स्कूल में पठन-पाठन फिलहाल स्थगित है।
लेकिन जिस तरह से शिक्षा के मंदिर को गोदाम बनाया है, यह भी शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता था। सवाल उठ रहा है ति आखिर शिक्षा के मंदिर को व्यावसायिक रूप में इस्तेमाल करने के लिए किसने इजाजत दी है और किसके आदेश पर मक्के का भंडारण स्कूल परिसर में किया है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी