Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
04-May-2025 10:47 AM
By First Bihar
Bihar police news: बिहार पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मोतिहारी जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई न करने और गलत लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का गंभीर मामला सामने आया है। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय ने इस मामले में थानाध्यक्ष (SHO) पर ₹5,000 के जुर्माने की अनुशंसा की है।
बता दे कि सरैया बरवा गांव की निवासी प्रभावती कुंवर ने थाने में शिकायत दी थी कि कुछ भू- माफियाओं ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। महिला ने पहाड़पुर थाने में दिए आवेदन में जिन लोगों के नाम बताए थे, उन पर केस दर्ज करने के बजाय SHO ने किसी और के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी जिनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था।
महिला सिकयातकर्ता को जब इसकी जानकारी एफआईआर की प्रति मिलने के बाद हुई तो वह पूछताछ के लिए थाने गई, लेकिन वहां किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। इसके बाद महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत की सुनवाई के दौरान कई बार SHO को नोटिस और समन भेजा गया, लेकिन वह एक बार भी उपस्थित नहीं हुए। यहां तक कि एसपी की ओर से भी SHO को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए पत्र भेजा गया, लेकिन उसका भी कोई असर नहीं हुआ। अब जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए SHO पर ₹5,000 का जुर्माना लगाने और उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए एसपी व डीआईजी को पत्र भेजा है। यह मामला न सिर्फ पुलिस की लापरवाह कार्यशैली को उजागर करता है बल्कि न्याय प्रक्रिया में आम जनता की उपेक्षा का भी एक उदाहरण बन गया है।