Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
21-May-2025 12:04 PM
By Viveka Nand
Bihar Police: बिहार पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही. सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस के रवैया में कोई सुधार नहीं हो रहा. डीआईजी ने एक ऐसे ही बिगड़ैल थानेदार को सस्पेंड किया है. थानेदार ने दुकानदार से लाखों रू का सामान ले लिया, दुकानदार पैसे की मांग करते रहा, पैसे के लिए दबाव बनाने पर थानेदार ने उल्टे दुकानदार को ही गलत मुकदमें में फंसा दिया. मामला डीआईजी के पास पहुंचा तो जांच में थानेदार दोषी पाया गया. इसके बाद भ्रष्ट इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है.
चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने दुकान से लाखो का समान लेकर दुकानदार को पैसा नही देने, दुकानदार द्वारा रुपया मांगने पर थानेदार द्वारा केस में फंसाने के मामले में बड़ी करवाई की है। डीआईजी ने रक्सौल थानेदार को निलंबित कर दिया है. जांच में दुकानदार का आरोप सत्य पाए जाने पर डीआईजी ने बड़ी कार्रवाई की है. थानेदार को निलंबित करते हुए विभगीय कार्यवाही शुरू की गई है. वहीं एक दूसरे मामले में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार के मामले में पीपरा कोठी थानेदार पर कार्रवाई के लिए डीआईजी से अनुसंशा किया है।
रक्सौल थानेदार पर लगे आरोप की जांच DIG द्वारा कराई गई थी। जांच में दोषी जाने पर DIG द्वारा रक्सौल थानेदार द्वारा निलंबित किया गया है। डीआईजी की कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है ।वहीं मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने पीपराकोठी थानेदार पर बड़ी करवाई की है। पीपराकोठी थानेदार के संरक्षण में गैस कटर और तेल कटर गैंग का खेल चलने का पता चला. कोटवा में पकड़े गए अफीम की खेप का भी संचालन पीपरा कोठी थाना क्षेत्र में होने का बड़ा खुलासा है । मोतिहारी के एएसपी सदर की छापेमारी में पीपरा कोठी थानेदार की पोल खुली थी. पीपरा कोठी थानेदार द्वारा 8 माह में शराब तस्करी के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. एसपी स्वर्ण प्रभात ने पीपरा कोठी थानेदार पर कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए डीआईजी को पत्र भेजा है.