Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
18-Mar-2025 09:10 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार के मोतिहारी से प्रेम-प्रसंग का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। अब महिला ने पुलिस से दावा किया है कि वो तीनों बच्चे उसके पति के नहीं बल्कि उसके प्रेमी के हैं। पूरा मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि होली के दिन महिला अपने रिश्ते में लगने वाले भतीजे के संग फरार हो गई थी। जिसके बाद पति ने हरिसिद्धि थाने में आवेदन दिया है।
इसी बीच 30 वर्षीय महिला ने बीते सोमवार को हरसिद्धि थाने की पुलिस को फोन कर कहा कि तीनों बच्चे उसके प्रेमी के हैं न कि पति के, बच्चे नहीं लौटाएंगे। प्रेम-प्रसंग के इस जाल में उलझे इस केस से पुलिस ने भी सिर पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक हरसिद्धि थाना क्षेत्र के दतही गांव के रहने वाले चुनमुन राम (35 साल) की शादी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रामपुरवा की रहने वाली मनीषा कुमारी (30 साल) से 22 अप्रैल 2014 को हुई थी। चुनमुन राम ने बताया कि 2017 में उसके पिता की मौत हो गई थी तो वो मजदूरी के लिए बेंगलुरु चला गया। तब से ज्यादा समय बाहर कमाने में ही बीता।
बीच-बीच में उसका घर आना-जाना लगा रहा। एक बार वो अगस्त 2024 में घर आया तो भतीजे और पत्नी दोनों को साथ में देखा था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी मनीषा को मायके भेज दिया। खुद बेंगलुरु चला गया। महिला का पति इस बार होली में घर आया तो पता चला कि उसकी पत्नी मनीषा अपने मायके से तीनों बच्चों के साथ प्रेमी आकाश कुमार (18 साल) संग फरार हो गई है। वहीं पत्नी के प्रेमी के परिजन केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में हरसिद्धि थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार पत्नी के पति चुनमुन राम के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई है।