Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
28-Mar-2025 03:29 PM
By First Bihar
Bihar News : मोतिहारी के पताही में आग के तांडव से गेहूं की फसल पूरी तरह से राख में तब्दील हो गई. यह घटना मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के पताही पश्चिमी पंचायत अंतर्गत रूपानी मठ के वार्ड संख्या छह में हुई है. जहाँ किसान के खेत में ग्यारह हजार वोल्ट का विद्युत प्रवाहित तार गिरने से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई.
इस मार्मिक घटना में किसान संजय राम की 15 कट्ठा जमीन में लगी फसल जलकर राख हो गई है. वहीं, जैसे ही ग्रामीणों ने खेत से आग की लपटें उठती देखी, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उतपन्न हो गया. जिसके बाद लोगों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
जिसके बाद ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक किसान की पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी और वह वहाँ बेबसी में अपनी बर्बादी देखता रहा. बताते चलें कि आने वाले दिनों में ऐसी कई घटनाएं प्रदेश में देखने को मिल सकती हैं.
हालांकि, यह घटना तो 11 हजार वोल्ट के तार गिरने के कारण हुई थी मगर आने वाले दिनों में जो अगलगी की घटनाएं होंगी वह भीषण गर्मी और लू की वजह से होंगी. गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में ये मुश्किल वक्त किसानों के लिए और भी समस्याएं लेकर आ सकता है.
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट