ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar News: बिहार के इस जिले में राज्य के 8वें सबसे बड़े एयरपोर्ट का निर्माण, दिसंबर से काम शुरू

Bihar News: नीतीश सरकार ने रक्सौल एयरपोर्ट के लिए 207 करोड़ मंजूर किए। दिसंबर से 139 एकड़ जमीन अधिग्रहण का काम होगा शुरू। 2740 मीटर का होगा रनवे...

17-Nov-2025 08:00 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार की सरकार अब विकास की नई गाथा लिखने का मन बना चुकी है। ऐसे में अब नेपाल सीमा से सटे पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में राज्य का आठवां सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। इसके लिए 207 करोड़ रुपये खर्च कर 139 एकड़ जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। अगले महीने से मुआवजा वितरण और अधिग्रहण की कवायद शुरू हो जाएगी। पहले से ही उपलब्ध 100 एकड़ से ज्यादा जमीन के साथ कुल 239 एकड़ में यह परियोजना साकार होगी।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनवरी के महीने में ही इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इसका निर्माण करेगी। रनवे की लंबाई 2740 मीटर होगी और यह दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा। यह नेपाल के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाएगा और सीमावर्ती इलाके में व्यापार-पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। रक्सौल एयरपोर्ट की स्थापना 1962-63 के भारत-चीन युद्ध के दौरान हुई थी, तब सेना के विमानों के लिए इसका इस्तेमाल होता था। लंबे समय से बंद पड़ा यह एयरपोर्ट अब उड़ान योजना के तहत पुनर्जीवित किया जा रहा है।


जिला प्रशासन ने सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। रैयतों को मुआवजा वितरण दिसंबर से शुरू होगा। पूर्वी चंपारण के डीएम ने कहा है कि भूमि नक्शा प्राप्त हो चुका है और करीब 300 एकड़ में कुल विकास होगा। यह एयरपोर्ट पूर्णिया के बाद बिहार का अगला बड़ा हवाई अड्डा बनेगा। मुख्यमंत्री दिसंबर में निरीक्षण के लिए आ सकते हैं।


स्थानीय व्यापारियों ने इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से पर्यटन बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। सरकार का लक्ष्य बिहार को हवाई कनेक्टिविटी का हब बनाना है। अधिग्रहण प्रक्रिया सुचारु रखने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। दिसंबर से काम तेज होगा और 2027 तक कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू होने की उम्मीद है।