ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar News: NH पर मालवाहक वाहनों से अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस की रडार पर मेयर और नगर आयुक्त, संपत्ति भी हो सकती है जब्त

Bihar News: इस कार्रवाई की आवश्यकता काफी समय से थी। अंततः इस मामले में पुलिस ने सक्रीयता दिखाते हुए अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

09-Apr-2025 10:59 AM

By First Bihar

Bihar News: मोतिहारीं नगर निगम क्षेत्र से गुजरने वाली नेशनल हाइवे पर मालवाहक वाहनो से हो रही अवैध वसूली को लेकर  मोतिहारी  पुलिस  ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगो पर प्राथमिकी दर्ज किया है, जिसमें से एक की गिरफ्तारी भी हो गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें कंटेनर ऑनर और अवैध वसूली करने वालो के बीच विवाद हुआ था।  


जिसमे बताया गया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुंवारी देवी चौक पर नगर निगम के सह पर अवैध वसूली किया जा रहा है। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुची और जाँच में सत्यता सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने मौके से निखिल कुमार को गिरफ्तार किया। साथ ही इस मामले में मेयर प्रतिनिधि सहित चार लोगो पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।


इस मामले में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में अवैध वसूली का कार्य जोरों पर चल रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। साथ ही इस मामले में शामिल लोगो के द्वारा अर्जित किए गए अवैध संपत्ति को भी जब्त किया जाऐगा।


हालांकि, हैरत की बात यह भी है कि पुलिस के इस कार्यवाई के बाद मोतिहारी नगर निगम के मेयर के द्वारा बिना दस्तखत किए हुए एक प्रेस रिलीज जारी किया गया। जिसमें अवैध वसूली से जुड़ा सारा आरोप का ठीकरा नगर आयुक्त पर फोड़ा गया है। अब इस मामले में आगे-आगे होता है क्या, यह देखने वाली बात होगी।


मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट