Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
24-Sep-2025 02:19 PM
By First Bihar
Bihar News: मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के नवादा गांव से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां राशन डीलर प्रवीण कुमार सिंह की हत्या की साजिश को ग्रामीणों ने समय रहते नाकाम कर दिया है। चार सुपारी किलर्स दो बाइकों पर सवार होकर रात करीब 11 बजे प्रवीण के घर का पता पूछने पहुंचे थे। ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने पूछताछ शुरू की। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश भाग निकले मगर दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
पकड़े गए बदमाशों की तलाशी में उनके पास से एक देसी पिस्तौल, गोली और एक डायरी बरामद हुई है। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें 40,000 रुपये की सुपारी देकर प्रवीण सिंह को गोली मारने का ऑर्डर दिया था। वे डीलर के घर का पता तलाश रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें धर दबोचा और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
इस घटना की सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया है कि पकड़े गए बदमाशों से एक देसी पिस्तौल और गोली बरामद की गई है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या की साजिश के पीछे का मकसद और मास्टरमाइंड कौन है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब फरार दो बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
रिपोर्टर: सोहराब आलम