ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar News : मोतिहारी में नेपाल का बड़ा तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप समेत इतने लाख रुपए बरामद

Bihar News : बिहार को बीमार बनाने की कोशिश में तस्कर लगातार सक्रीय हैं और इनकी वजह से प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा. इसी क्रम में एक तस्कर को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसकी कार से गांजे की एक बड़ी खेप समेत लाखों रूपए बरामद हु

09-Mar-2025 11:25 AM

By First Bihar

Bihar News : मोतिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल के एक बड़े गाँजा तस्कर को हिरासत में लिया है. इस तस्कर की लग्जरी कार से 15 लाख रुपये के साथ-साथ बड़ी मात्र में गाँजा बरामद हुआ है. पुलिस को यह सूचना मिली थी कि नेपाल का एक बड़ा गांजा तस्कर नेपाली नंबर की लग्जरी गाड़ी से लगभग 70 किलो गाँजे की खेप नेपाल से लाकर डिलीवर करने वाला है. 


मिली सूचना के आधार पर यहाँ की पुलिस एक्टिव हुई और हरपुर थाना के विभिन्न इलाकों में घराबन्दी की. इस दौरान सैनिक रोड में भागने के क्रम में पुलिस ने उस तस्कर को दबोच लिया. तस्कर की पहचान नेपाल के परसा जिले के अर्जुन सिंह के रूप में की गई है.


बताया जा रहा है कि पुलिस को इस तस्कर की तलाश काफी दिनों से थी. ऐसे में जब आखिरकार पुलिस को इस बार गुप्त सूचना प्राप्त हुई तो इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए प्रशासन सक्रीय हुआ और जगह-जगह घेराबंदी शुरू कर दी. जिसके बाद यह सफलता हासिल हुई है.


बताते चलें की शराबबंदी के बाद से प्रदेश में इस तरह के कई गांजा तस्कर सक्रीय हुए हैं और आज यह अच्छी खासी संख्या में अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं. हालांकि समय-समय पर कई तस्कर पकड़े भी जाते रहे हैं, मगर इनका पूरी तरह से सफाया करने के लिए पुलिस को और भी ज्यादा मुस्तैदी से सक्रीय रहना होगा.