Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
09-Jul-2025 08:58 AM
By First Bihar
Bihar News: मोतिहारी में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में बिहार बंद का आह्वान किया है। छतौनी, बरियारपुर और मीना बाजार सहित कई चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने NH-27A को जाम कर दिया और चुनाव आयोग पर वोटबंदी की साजिश का आरोप लगाया है।
मोतिहारी के छतौनी, बरियारपुर और मीना बाजार जैसे प्रमुख चौक-चौराहों पर राजद कार्यकर्ताओं ने NH-27A को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर गरीबों के वोट छीने जा रहे हैं। राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ने इसे "नोटबंदी के बाद वोटबंदी" करार दिया और कहा कि यह गरीबों के खिलाफ साजिश है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वाहनों का परिचालन रोककर जमकर नारेबाजी की और मतदाता पुनरीक्षण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की है। बंद के कारण NH-27A पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
रिपोर्टर: सोहराब आलम, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण