Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
01-Aug-2025 03:07 PM
By First Bihar
Bihar News: मोतिहारी के मधुबन प्रखंड की कौड़िया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पंचायत के आवास सहायक आदर्श कुंदन एक महिला से नकद रुपये लेते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह रिश्वत योजना की पहली किस्त जारी करने के नाम पर ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि प्रत्येक लाभार्थी से 20 से 25 हजार रुपये की मांग की जा रही है, जो कथित तौर पर निचले से ऊपरी स्तर तक बंटती है।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं और इस महत्वाकांक्षी योजना की विश्वसनीयता पर भी असर पड़ा है। मामले में आवास सहायक आदर्श कुंदन ने सफाई दी है। उनका दावा है कि छठ पूजा के दौरान उक्त महिला ने मुखिया के दरवाजे पर उनसे 500 रुपये दिए थे और वे उसी राशि को वापस कर रहे थे। कुंदन ने यह भी कहा कि वीडियो पुराना है और उन्हें बदनाम करने के लिए जानबूझकर वायरल किया गया है।
वीडियो के सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में है और प्रशासन पर निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। उप विकास आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता इस मामले की पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि गरीबों के लिए चलाई जा रही इस योजना में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगना चाहिए और पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए।
रिपोर्टर: सोहराब आलम, मोतिहारी