ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar News: मोतिहारी में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Bihar News: मोतिहारी के रहमानिया मेडिकल सेंटर में किडनी पथरी के ऑपरेशन के बाद 37 वर्षीय परवेज आलम की मौत। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा और तोड़फोड़ की..

26-Sep-2025 09:06 AM

By First Bihar

Bihar News: मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में रहमानिया मेडिकल सेंटर में किडनी पथरी के ऑपरेशन के बाद 37 वर्षीय परवेज आलम की मौत हो गई है। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की। गुरुवार को छोटा बरियारपुर निवासी 37 वर्षीय परवेज आलम किडनी में पथरी के इलाज के लिए रहमानिया मेडिकल सेंटर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, परवेज स्वस्थ थे और खुद बाइक चलाकर अस्पताल आए। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर थी, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें फिर से ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया और 5-6 यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने को कहा गया।


परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने मरीज की स्थिति की जानकारी नहीं दी। करीब दो घंटे तक इंतजार के बाद जब वे जबरन आईसीयू में घुसे, तो वहां कोई डॉक्टर नहीं था। कंपाउंडर ने जांच कर बताया कि परवेज की मौत हो चुकी है। परिजनों ने डॉ. तबरेज अजीज और जूनियर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, दावा किया कि अगर सीनियर डॉक्टर ऑपरेशन करते तो यह हादसा टल सकता था।


मौत की खबर से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की, शीशे और कंप्यूटर तोड़ दिए। डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए। परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने और अस्पताल को सील करने की मांग की है। सूचना पर छतौनी थाना पुलिस और सदर डीएसपी दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने परिजनों को शांत कराते हुए कहा, “लिखित शिकायत पर केस दर्ज होगा। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम