ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar News: नहर में नहाने गए 5 दोस्त तेज धार में बहे, 3 की बची जान; 2 लापता

Bihar News: मोतिहारी के कल्याणपुर में नहर में नहाने गए पांच दोस्त तेज बहाव में बहे। तीन की किसी तरह बची जान, दो अभी भी लापता। ग्रामीणों में शोक, SDRF-NDRF की मांग तेज। पुलिस और स्थानीय लोग तलाश में जुटे।

30-Jun-2025 10:39 AM

By First Bihar

Bihar News: मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में नहर में नहाने गए पांच दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया। तेज बहाव में ये पांचों दोस्त बह गए, जिनमें से तीन ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन दो अभी भी लापता हैं। ग्रामीणों में शोक की लहर है और वे SDRF और NDRF की टीम बुलाने की मांग कर रहे हैं।


यह घटना मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव के पास नारायणपुर पल की है। पांच दोस्त नहर में नहाने गए थे। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण सभी बह गए। तीन दोस्तों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन दो युवक अभी भी लापता हैं।


इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और लापता युवकों की तलाश शुरू की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से SDRF और NDRF की टीमों को बुलाने की मांग की है ताकि लापता युवकों का पता लगाया जा सके। कल्याणपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान में जुट गई है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम