ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar News: बिहार के एक SDO ने अपनी अफसर पत्नी का सरकारी अस्पताल में कराया प्रसव, सरकारी व्यवस्था में विश्वास की पेश की मिसाल

Bihar News:एसडीओ अरुण कुमार ने सरकारी स्वास्थ्य सेवा में भरोसा जताते हुए अपनी डीसीएलआर पत्नी का प्रसव सरकारी अस्पताल में कराया। गोरखपुर एमएस अस्पताल में हुआ सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.

07-Apr-2025 12:35 PM

By First Bihar

Bihar News: सरकारी व्यवस्था में विश्वास की एक प्रेरणादायक मिसाल अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अरुण कुमार ने पेश की है। उन्होंने अपनी पत्नी एवं डीसीएलआर (वरीय उप समाहर्ता) इति चतुर्वेदी का प्रसव सरकारी अस्पताल में करवाया, जहाँ सोमवार सुबह सफल प्रसव के बाद एक स्वस्थ कन्या रत्न की प्राप्ति हुई है. जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।

यह प्रसव गोरखपुर एमएस अस्पताल में हुआ, जिसे सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली का हिस्सा माना जाता है। एसडीओ अरुण कुमार और उनकी पत्नी ने कई निजी अस्पतालों द्वारा दिए गए सुझावों को दरकिनार करते हुए सरकारी अस्पताल को ही प्राथमिकता दी, जिससे आम जनमानस के बीच एक सकारात्मक संदेश गया है।

एसडीओ ने बताया कि उनका यह निर्णय सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में भरोसा जताने और लोगों के बीच विश्वास पैदा करने की सोच के साथ लिया गया। उनका यह कदम सरकारी अस्पतालों में इलाज को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में सहायक हो सकता है।