ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar News: शिक्षा विभाग का अजब कारनामा, DEO ने मृत शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगते हुए कठोर कार्रवाई करने की दी चेतावनी

Bihar News: आखिर उस शिक्षिका का स्पष्टीकरण पत्र यमलोक से कैसे पहुंचेगा? या मृतलोक से शिक्षिका अपने अनुपस्थित रहने का जवाब कैसे देगी? मामला अरेराज प्रखंड के यूएमएस गोबिंदगंज गर्ल्स स्कूल का बताया जा रहा है।

05-Apr-2025 09:52 AM

By First Bihar

Bihar News: मोतिहारी में शिक्षा विभाग अपने अजब-गजब कारनामों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहता है। कभी बेंच-डेस्क, बूथ रिपेयरिंग, समरसेबल बोरिंग घोटाले तो कभी अन्य कारणों से चर्चा में रहने वाला यह विभाग अब एक नए मामले को लेकर सुर्खियों में है। एक वर्ष पहले मृत शिक्षिका से स्कूल में अनुपस्थित रहने और ई-शिक्षा पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज न करने के लिए डीईओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। डीईओ ने मृत शिक्षिका से 24 घंटे में जवाब न देने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। 


एक वर्ष पहले मृत शिक्षिका से स्पष्टीकरण की मांग जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। आखिर उस शिक्षिका का स्पष्टीकरण पत्र यमलोक कैसे पहुंचेगा? या मृतलोक से शिक्षिका अपने अनुपस्थित रहने का जवाब कैसे देगी? मामला अरेराज प्रखंड के यूएमएस गोबिंदगंज गर्ल्स स्कूल का बताया जा रहा है। मोतिहारी डीईओ के स्पष्टीकरण में सीरियल नंबर 52 पर शिक्षिका उर्मिला कुमारी का नाम है, जिनकी मृत्यु लगभग एक वर्ष पहले ही हो चुकी है।


मोतिहारी डीईओ ने ई-शिक्षा कोष ऐप पर उपस्थिति दर्ज न करने वाले 969 अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण में सीरियल नंबर 52 पर यूएमएस गोबिंदगंज गर्ल्स, अरेराज की शिक्षिका उर्मिला कुमारी का नाम है, जिनकी मृत्यु एक वर्ष पहले हो चुकी है। डीईओ के इस स्पष्टीकरण के बाद शिक्षा विभाग और आम लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जिला शिक्षा कार्यालय को एक वर्ष पहले मृत शिक्षिका की जानकारी क्यों नहीं है। 


आखिर मृतलोक से शिक्षिका स्पष्टीकरण पत्र कैसे प्राप्त कर जवाब देगी? सोशल मीडिया पर यह पत्र खूब वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं, "अजब शिक्षा विभाग का गजब कारनामा।" एक वर्ष पहले मृत शिक्षिका का अपडेट अभी तक दर्ज नहीं है। डीईओ के पत्र के अनुसार, 3 अप्रैल को ई-शिक्षा कोष ऐप पर शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की गई। जांच में 969 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, 265 शिक्षकों ने बिना पूर्व अनुमति के "ऑन ड्यूटी" दर्ज किया, जबकि 5764 शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज की लेकिन मार्क आउट नहीं किया। सभी से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है, और जवाब न देने पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।