Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
24-Apr-2025 06:26 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले हरसिद्धि थाने में तैनात एक ड्राइवर ही गांजा तस्कर निकला है. जिसकी अब गिरफ्तारी हो चुकी है. बताया जा रहा है कि इस थाने में यह डायल 112 गाड़ी चलाया करता था. कुछ समय के बाद इसकी संदिग्ध गतिविधियों के कारण इस चालक को नौकरी से हटा दिया गया था. लेकिन मोतिहारी एसपी के निर्देश पर इस पर नजर रखी जा रही थी.
ड्राइवर का नाम रामबालक सिंह बताया जाता है, जो कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बंधु बरवा गांव का रहने वाला था. कुछ समय बीतने के बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने रक्सौल, गांधी नगर स्थित इस व्यक्ति के घर पर छापेमारी की और वहां से 8 किलो 664 ग्राम गांजा बरामद कर लिया. मौके पर से ही इस चालक की गिरफ्तारी भी कर ली गई है.
छापेमारी दल में रक्सौल के एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार, रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा, रामगढ़वा थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के अलावा दोनों थाने के कई सब इंस्पेक्टर और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे. इस बारे में बात करते हुए रक्सौल एसडीपीओ ने बताया है कि हरसिद्धि थाने में तैनात सैफ चालक रामबालक सिंह को पूर्व में ही संदिग्ध आचरण की वजह से निलंबित कर दिया गया था.
अब गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गांजा बरामद किया गया है. रामबालक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस इसकी पुरानी गतिविधियों को भी खंगाल रही है. बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद प्रदेश के लोगों द्वारा बिहार पुलिस का मजाक भी उड़ाया जा रहा है. इनका कहना है कि न जाने ऐसे कितने लोग होंगे जो ऐसे बुर एकं करते हों मगर सिर्फ इसलिए सजा से बच जाते होंगे क्योंकि वह प्रशासन का हिस्सा हैं.