Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
12-Apr-2025 01:07 PM
By First Bihar
Dream 11: बिहार के एक युवक की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि वो रातों रात करोड़पति बन गया. छपरा जिले का यह शख्स बेंगलुरु में रहकर मजदूरी किया करता था. परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. माँ धनसेरा देवी दूसरों के खेतों में जाकर मजदूरी करती थी जबकि पिता राजा राम कुशवाहा सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे. अब आनंद कुशवाहा नामक इस युवक ने एक ही झटके में अपने परिवार की सारी समस्याओं का निदान कर दिया है.
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स मैच में आनंद ने पैसे लगाए थे. जब 1 करोड़ की इनामी राशि जीतने के बाद उसने अपने पिता को रात के 11 बजे फोन किया तो पिता ने कहा “क्यों मुझे बेवकूफ बना रहा है, सुबह में बात करना”. लेकिन इसके चंद मिनट बाद ही आनंद के घर पर लोगों का आना शुरू हो गया और सभी उसके परिवार को बधाई देने लगे. मिठाइयाँ लेकर लोग पहुँचने लगे.
इस जीत के बाद आनंद अपने गांव का सेलेब्रिटी बन गया है. उसके पिता ने बताया है कि अब वे सबसे पहले एक पक्के घर का निर्माण करेंगे और एक दुकान खोलेंगे. ताकि परिवार के किसी भी शख्स को मजदूरी न करनी पड़े. साथ ही आनंद के पिता ने यह भी कहा है कि अब उनका बेटा आनंद भी गांव आकर परिवार के साथ ही रहेगा. इसके अलावा ये जीती हुई रकम परिवार के बाकी बच्चों की पढ़ाई में खर्च की जाएगी.
बता दें कि आनंद की इस जीत के बाद उनके पिता ने यह भी कहा है कि इस तरह के खेल में रिस्क बहुत ज्यादा है, आनंद ने भी इस खेल में पिछले 2 साल में लगभग 22 हजार रुपए गवाए, लेकिन परिवार को कभी इस बात का पता नहीं लगने दिया. राजा राम कुशवाहा ने कहा है कि यह खेल एक जुए की तरह है. जिसे बहुत ही जिम्मेदारी के साथ खेलना चाहिए और यदि संभव हो तो इससे दूरी ही बनाकर रखनी चाहिए.