ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आज 'ढाका' में बनेगा रिकार्ड, 2 किलोमीटर लंबाई वाले 'तिरंगा' के साथ निकलेगी यात्रा

Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में बिहार के ढाका में 2 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा विधायक पवन जायसवाल के नेतृत्व में हजारों लोग इस ऐतिहासिक आयोजन में हिस्सा लेंगे।

26-May-2025 11:15 AM

By Viveka Nand

Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश भऱ में जश्न मन रहा है. वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. पूर्वी चंपारण के ढाका में आज रिकार्ड बनने वाला है. यहां दो किलोमीटर लंबा तिरंगा के साथ तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी है. भाजपा विधायक पवन जायसवाल के नेतृत्व में यह आयोजन हो रहा है.  

ढाका के भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने बताया कि भारतीय सेना के पराक्रम का गवाह और पाकिस्तान की बर्बादी का प्रमाण ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. भाजपा ढाका विधानसभा एंव सांगठनिक जिला ढाका द्वारा आयोजित 2 किलोमीटर लम्बा तिरंगा के साथ“विशाल तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी पूरी हो गई है. आज 26 मई को दोपहर 2 बजे से ब्रह्मस्थान चैनपुर ढाका से अनुमंडल कार्यालय ढाका तक तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. 

ढाका विधायक सह सभापति कारा सुधार समिति , बिहार विधानसभा पवन जायसवाल ने बताया कि आज रिकार्ड बनेगा. 2 किलोमीटर लंबा तिरंगा के साथ हजारों लोग यात्रा में शामिल होंगे.