ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar News: बिहार के इस जिले में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, FSL की टीम के साथ पुलिस तैनात, बाहरी व्यक्ति के आने पर प्रतिबंध

Bihar News: इस ब्लास्ट ने इलाके में हड़कंप मचाकर रख दिया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. ब्लास्ट के कारण को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है.

14-Apr-2025 12:24 PM

By First Bihar

Bihar News: मोतिहारी के कुण्डवा चैनपुर के जटबलिया गांव में एक बंद अधनिर्मित घर में जोरदार धमाका होने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है. वहीं, जोरदार धमाके के बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. जिसके बाद एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. बताया जाता है कि कपिल देव दुबे का घर काफी दिनों से बंद था. उसी बंद घर में जोरदार धमाका होने के बाद काफी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है.


वहीं, पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है. बताया जा रहा है कि कपिल देव दुबे अपना घर बंद कर के कहीं चले गए थे। आखिर धमाके का मुख्य कारण क्या रहा है, इसकी भी पुलिस पड़ताल कर रही है. साथ ही डॉग स्क्वाड की टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है. लेकिन स्थानीय लोग यह बता रहे हैं कि कपिल देव दुबे अपने घर को बंद करके काफी दिनों से यहां नहीं रह रहे थे, लेकिन धमाका इतना जोरदार हुआ कि घर के ईंट और चौखट दरवाजे भी उखड़ गए. 


पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है कि आखिर इस धमाके का क्या कारण रहा है. यहां किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है. पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है. देखना होगा कि आगे की पड़ताल के बाद इस मामले में क्या खुलासे होते हैं. हर कोई इसलिए हैरान है क्योंकि किसी को समझ में ही नहीं आ रहा कि आखिर यह घटना हुई क्यों है.


सोहराब आलम की रिपोर्ट