Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
19-Apr-2025 05:26 PM
By First Bihar
Namami Gange Yojana: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने मोतिहारी शहर के विकास को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। नमामी गंगे योजना के अंतर्गत 149 करोड़ और अटल मिशन कायाकल्प योजना (AMRUT) के तहत 399 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कुल मिलाकर तकरीबन 550 करोड़ रुपये के इन परियोजनाओं से मोतिहारी शहर का कायाकल्प किया जाएगा।
इसकी जानकारी बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने खुद मोतिहारी पहुंचकर दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के तहत मोतीझील का पुनर्विकास, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, और नगर निगम के सभी वार्डों के नालों को ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अलावा झील के दोनों किनारों पर पाथवे का निर्माण भी कराया जाएगा| परियोजनाओं के स्थल का निरीक्षण करने स्वयं नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा और मोतिहारी के सांसद राधामोहन सिंह पहुंचे। मंत्री ने मैप के माध्यम से प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि राज्य के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। इसका नतीजा है कि केंद्र सरकार ने मोतिहारी के लिए इतनी बड़ी राशि स्वीकृत की है। यह शहर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मोतिहारी शहर में ऐतिहासिक मोतीझील का कायाकल्प हमारी प्राथमिकता है। इन योजनाओं से न केवल सफाई और जल प्रबंधन बेहतर होगा, बल्कि शहरवासियों को सुंदर और स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा।