ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, शादी से लौटने के दौरान ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर

Bihar News: मोतिहारी में शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। NH-27 पर खड़े ट्रक से टेम्पू की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ।

29-May-2025 06:52 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर स्थित मेवात लाइन होटल के पास की है।


हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही परिवार के सदस्य शामिल हैं। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय दीपक साह (चाचा), 20 वर्षीय यश राज (भाई), 12 वर्षीय रितेश और 10 वर्षीय नितेश (दोनों रिश्ते में भाई) के रूप में हुई है। सभी लोग केसरिया थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव और बाड़ा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 


बताया गया है कि महम्मदपुर निवासी आसनारायण शाह की बेटी की शादी कोटवा थाना क्षेत्र में तय हुई थी। शादी समारोह मोतिहारी के अवधेश चौक स्थित एक निजी होटल में सम्पन्न हुआ था। विवाह के बाद जब वधू विदाई के साथ घर लौट रही थी, तभी परिवार के सदस्य टेम्पू में सवार होकर घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के मेवात लाइन होटल के पास खड़ी ट्रक से टेम्पू की जोरदार टक्कर हो गई। 


हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को आनन-फानन में मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौत हो गई। शेष घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। डुमरिया घाट थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी