Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
22-Jan-2025 02:37 PM
By First Bihar
MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा प्रखंड स्थित अमोदेई गांव में तेंदुआ का बच्चा मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। सुबह में जब ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे तभी अमोदेई बगीचे के पास तेंदुआ की बच्चा दिखाई दिया। जो कड़ाके की ठंड से कांप रहा था। ग्रामीणों ने तेंदुए के बच्चे को पकड़ लिया और गांव में लेकर चले गये।
ग्रामीणों ने तेंदुए के बच्चें को पकड़कर पिजड़े में डाल दिया। पकड़े गये तेंदुए के बच्चे का वजन करीब 10 किलो है। कपकपाती ठंड से कांप रहे तेंदुए के बच्चे के लिए ग्रामीणों ने अलाव जलाया। तब जाकर कुछ देर बाद ठंड से कांप रहा तेंदुआ का बच्चा सामान्य हो पाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी।
तेंदुआ के बच्चे के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मोतिहारी वन विभाग की टीम गांव में पहुंची जहां तेंदुआ के बच्चे को अपने साथ ले गयी। अब गांव के लोग इस बात को लेकर दहशत में हैं कि जब तेंदुआ का बच्चा मिला है तब उसकी मां भी जरूर होगी। वो कभी भी गांव वालों पर हमला कर सकती है। लोग रात में घर से निकलने से डर रहे हैं और अकेले खेत और बगीचे की तरफ जाने से भी डरने लगे हैं।
सोहराब आलम की रिपोर्ट