Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
29-Dec-2025 04:52 PM
By Viveka Nand
Bihar News: फर्जी तरीके से बेतिया राज की जमीन पर कब्जा जमाकर बैठे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है. बेचैनी बढ़ना स्वाभाविक है, क्य़ोकि अब जमीन खाली करना होगा. लंबे समय से बेतिया राज की जमीन का मालिक बन बैठे लोगों से जबरन जमीन ली जायेगी. सरकार ने सिर्फ एक जिले में ही लगभग 7500 एकड़ से अधिक जमीन चिन्हित किया है,जिसे खाली कराया जाना है. शहर में वैसे लोग जमीन पर कब्जा कर बैठे हैं, जो बड़े लोग हैं.इनमें अधिकारी से लेकर नेता,डाक्टर-इंजीनियर से लेकर ठेकेदार- पत्रकार तक शामिल हैं. जिन्होंने ऐन-केन प्रकारेण बेतिया राज की जमीन को हथिया लिया, फर्जी कागजात तैयार कर जमीन की जमाबंदी कायम करा ली. अब उनके बुरे दिन आने वाले हैं.
बेतिया राज की जमीन पर बड़े-बड़े लोगों का है कब्जा.....
सिर्फ पूर्वी चंपारण में बेतिया राज की 7640 एकड़ जमीन को चिन्हित किया गया है. मोतिहारी जिला प्रसाशन ने उक्त जमीन की तलाश पूरी कर ली है.बताया जा रहा है कि पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले में 6000 लोगों की जमाबंदी रद्द कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर लिया है. सभी को नोटिस भेजा जा रहा है. बताया जा रहा है कि पूर्वी चंपारण जिले में बेतिया राज की लगभग 7648 एकड़ जमीन है.
सभी को दिया जा रहा नोटिस
जिन लोगों ने बेतिया राज की जमीन पर कब्जा कर लिया है, मकान बना लिया है, उस पर अब बुलडोजर चलाने की तैयारी है. अतिक्रमित भूमि को खाली कराया जायेगा। इस संबंध में सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जिन लोगों ने बेतिया राज की जमीन पर कब्जा किया है उन्हें नोटिस भेजें। अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा की तरफ से बताया गया कि सीओ के स्तर से कुछ अंचलों में नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरु कर दी गयी है। बेतिया राज की जमीन को खाली कराया जायेगा। जिले के 26 अंचलों में 17 अमीन ने बेतिया राज की जमीन की मापी कर चिन्हित किया था। जिले में दस प्लॉट ऐसे हैं जहां एक ही जगह सौ एकड़ से अधिक जमीन है। बेतिया राज की सबसे अधिक जमीन सदर प्रखंड व रामगढ़वा प्रखंड में है।