Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
24-May-2025 04:13 PM
By First Bihar
Expressway in Bihar: बेतिया शहरवासियों को जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है। बेतिया बस स्टैंड से लेकर बेतिया-गोविन्दगंज पथ (एसएच-54) के बीच 2.36 किलोमीटर लंबे बाइपास का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 19.32 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसे राज्य सरकार के ‘सात निश्चय-2 सुलभ संपर्कता’ योजना के तहत वित्त पोषित किया जाएगा।
स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने जानकारी दी कि इस बाइपास के निर्माण से लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी और जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।परियोजना के तहत 1.69 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क और 0.67 किलोमीटर लंबा पुलिस लाइन लिंक पथ बनाया जाएगा।
वहीँ , बाइपास बनने से जहां स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी, वहीं आसपास के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। ज़मीनों के दाम बढ़ने की संभावना है और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां भी तेज़ होंगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। यह बाइपास न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाएगा, बल्कि बेतिया के विकास में भी एक अहम कड़ी साबित होगा। राज्य सरकार द्वारा बेतिया के लिए यह एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।