ब्रेकिंग न्यूज़

Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Bihar News: आखिर क्या हुआ कि बिहार पुलिस के जवान पर लोग बरसाने लगे थप्पड़? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में गुस्साए लोगों ने एक पुलिसकर्मी की बीच सड़क पर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

12-Feb-2025 10:55 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के बेतिया में पुलिस जवान की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में लोग बीच सड़क पर एक पुलिस जवान पर थप्पड़ बरसाते नजर आ रहे हैं। सड़क हादसे के बाद भीड़ ने गाड़ी चला रहे पुलिसकर्मी को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान लोगों ने जमकर बवाल काटा।


दरअसल, मोतिहारी में लोगो ने पुलिस की पिटाई कर दिया है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। घटना कल शाम की है। केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर पंचायत के गांधी चौक पर चकिया से आ रहे ऑटो को केसरिया पुलिस की एक बोलेरो ने टक्कर मार दिया था। जिससे ऑटो पर सवार इंटर की दो छात्रा सहित चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। पुलिस की गाड़ी से टक्कर होने के बाद करीब एक घंटे तक लोगों ने चालक सहित गाड़ी को बंधक बनाए रखा।


इस दौरान पलिसकर्मी की पिटाई भी की गई। केसरिया पुलिस की गाड़ी से इंटर की परीक्षा दिलवाकर लौट रहे ऑटो से टक्कर हो गई थी। ऑटो में इंटर की दो छात्रा सहित उनके एक गार्जियन और चालक बैठे थे। सड़क हादसे में हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


जिस प्रकार से पुलिस पर लोगो ने थप्पर बरसा उसे देखकर लगता है कि केसरिया पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।