Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप
05-Feb-2026 06:24 PM
By First Bihar
EAST CHAMPARAN: पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के निमोनिया गांव में दहेज प्रताड़ना का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान 22 वर्षीय रागिनी कुमारी के रूप में हुई है, जो निमोनिया गांव निवासी भोला साह की पत्नी थी। रागिनी के पिता परमेश्वर शाह, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासमनपुर गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में अपनी बेटी की शादी भोला साह से की थी। शादी के बाद रागिनी को एक पुत्र भी हुआ, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की दहेज की मांग जारी रही।
परमेश्वर शाह के अनुसार, शादी के कुछ ही महीनों बाद से रागिनी को बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुराल वालों की मांगें बढ़ती ही चली गईं। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को रागिनी मायके से ससुराल लौटी थी।
गुरुवार की सुबह अचानक मायके पक्ष को सूचना मिली कि रागिनी की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन जब निमोनिया गांव स्थित ससुराल पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। रागिनी का शव घर के बेड पर पड़ा हुआ था, जबकि घर के सभी सदस्य मौके से फरार थे।
मृतका के पिता ने बताया कि जब उन्होंने रागिनी के चेहरे से कपड़ा हटाया, तो उसके गले पर गहरे निशान साफ दिखाई दे रहे थे, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका और प्रबल हो गई। इसके बाद तत्काल घोड़ासहन थाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घोड़ासहन थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि परिजनों से आवेदन प्राप्त होने के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार ससुराल पक्ष की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।